Monday, September 21, 2026
HomeSocial Workरक्तदान के माध्यम से किसी की जान बचाने से बड़ी कोई सेवा...

रक्तदान के माध्यम से किसी की जान बचाने से बड़ी कोई सेवा नहीं: संजय टंडन

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्रित

चंडीगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को यहां सारंगपुर-धनास में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के पार्टी सह-प्रभारी संजय टंडन ने शिविर में भाग लिया। शिविर का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा, चंडीगढ़ द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर संजय टंडन ने कहा, “रक्तदान के माध्यम से किसी की जान बचाने से बड़ी कोई सेवा नहीं है। रक्तदान जीवन बचाने का एक नेक माध्यम है और रक्त की एक यूनिट भी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना भी लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा, “सेवा, समर्पण और समाज के प्रति संवेदनशीलता ऐसे प्रयासों को दिशा देने वाले मूल्य हैं। जनकल्याण की भावना से आयोजित कार्यक्रम समाज की सेवा के हमारे सामूहिक संकल्प को और मजबूत करते हैं। टंडन ने शिविर के आयोजन के लिए भाजपा चंडीगढ़ ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल वर्मा को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments