Monday, September 21, 2026
HomeBusinessशैफ़ेक्स इंडिया 2026 में खुला कुकिंग के पैशन को बिजनेस में बदलने...

शैफ़ेक्स इंडिया 2026 में खुला कुकिंग के पैशन को बिजनेस में बदलने का राज

‘द सीक्रेट सॉस’ में पैशन, बिजनेस, ब्रांडिंग और इनोवेशन के संगम पर दिग्गजों ने साझा किए अनुभव; कुलिनरी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नाम सम्मानित

जीरकपुर । कुकिंग के प्रति पैशन को सफल कारोबार और मजबूत ब्रांड में कैसे बदला जाए—इसका ‘सीक्रेट सॉस’ शनिवार को शैफ़ेक्स इंडिया 2026 के साइडलाइन में आयोजित विशेष पैनल डिस्कशन में सामने आया। होटल पार्क प्लाजा, जीरकपुर में आयोजित ‘द सीक्रेट सॉस’ में कुलिनरी और हॉस्पिटैलिटी जगत के दिग्गजों ने फूड इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स, ब्रांडिंग, इनोवेशन और नए बिजनेस अवसरों पर विचार साझा किए।पैनल में हिमानी अरोड़ा, चेयर, रीजनल फैशन एंड टेक्सटाइल फोरम, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, शेफ हरपाल सिंह सोखी और जोरावर कालरा शामिल रहे। चर्चा का केंद्र यह रहा कि रचनात्मकता, नई सोच और आधुनिक तकनीक के जरिए फूड के प्रति जुनून को किस तरह सफल और टिकाऊ बिजनेस में बदला जा सकता है।पैनलिस्टों ने कहा कि आज केवल स्वादिष्ट भोजन तैयार करना ही पर्याप्त नहीं है। किसी फूड आइडिया को सफल ब्रांड में बदलने के लिए गुणवत्ता, ब्रांडिंग, प्रस्तुति, ग्राहक अनुभव, तकनीक और स्पष्ट बिजनेस विजन का सही तालमेल जरूरी है। पैशन और बिजनेस सोच के साथ इनोवेशन का मेल फूड सेक्टर में नए अवसरों के द्वार खोल सकता है।चेयर पंजाब, पीएचडी चैंबर करण गिलहोत्रा ने कहा कि चर्चा के दौरान फूड ब्रांडिंग की बढ़ती भूमिका पर भी विशेष जोर दिया गया। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के दौर में किसी उत्पाद की कहानी, उसकी पहचान और प्रस्तुति बाजार में उसे अलग पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नई पीढ़ी के शेफ और फूड उद्यमियों के लिए नए फ्लेवर, कॉन्सेप्ट और बिजनेस मॉडल विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं।कुलिनरी क्षेत्र के दिग्गजों का सम्मान‘द सीक्रेट सॉस’ के दौरान कुलिनरी और फूड इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों और संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित भी किया गया।प्रसिद्ध फूड उद्यमी रजनी बेक्टर को फूड इंडस्ट्री लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। कारीगरी को बेस्ट कुलिनरी इनोवेशन, जबकि फूड लिंक को बेस्ट लग्जरी कैटरिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।सिटको को चंडीगढ़ को हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए सम्मान मिला। अवनफ्रेश को बेस्ट बिजनेस होटल श्रेणी में होटल पार्क प्लाजा, जीरकपुर के लिए सम्मानित किया गया। शेफ विकास चावला को बेस्ट सस्टेनेबल फूड श्रेणी में सम्मान मिला, जबकि शेफ हरपाल सिंह सोखी के कारीगरी रेस्तरां भी सम्मान प्राप्त करने वालों में शामिल रहे।शैफ़ेक्स इंडिया 2026 के साइडलाइन में आयोजित इस कार्यक्रम ने फूड इंडस्ट्री के अनुभव, उद्यमिता और नई सोच को एक मंच पर लाते हुए यह संदेश दिया कि कुलिनरी क्षेत्र अब केवल स्वाद और भोजन तक सीमित नहीं रहा। पैशन, ब्रांडिंग, तकनीक और इनोवेशन का संगम इसे नए बिजनेस अवसरों और मजबूत फूड ब्रांड्स की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments