Sunday, November 22, 2026
HomePoliticsसंगठन को धार देने में जुटीं अर्चना गुप्ता, हर मोर्चे पर खुद...

संगठन को धार देने में जुटीं अर्चना गुप्ता, हर मोर्चे पर खुद संभाली कमान

अर्चना गुप्ता के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़ी सक्रियता

चंडीगढ़ । भाजपा के संगठनात्मक मोर्चे पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने खुद कमान संभाल रही हैं। कांग्रेस के राजनीतिक नैरेटिव और दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए उन्होंने संगठनात्मक ताकत को मैदान में उतारने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश से लेकर जिला, मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ वह खुद तैयारियों की निगरानी कर रही हैं। बैठकों में रणनीति बनाने से लेकर कार्यक्रम स्थलों और पदयात्रा मार्गों का निरीक्षण करने तक उनकी सक्रियता साफ नजर आ रही है। डॉ. गुप्ता संगठन में समन्वय, अनुशासन और जवाबदेही को प्राथमिकता देकर वह कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटी हैं। हरियाणा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता इन दिनों अपनी कार्यशैली के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को नई धार दे रहीं हैं। लगातार बैठकों, कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के जरिए वे संगठन मजबूत कर रही हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता संगठनात्मक जिम्मेदारियों को केवल पदाधिकारियों तक सीमित रखने के बजाय हर स्तर के कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने पर जोर दे रही हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे में जुटी भीड़ है। अमित शाह के दौरे को सफल बनाने के लिए उन्होंने न केवल कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की बल्कि कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर उनका हौसला बढ़ाया। प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता की कार्यशैली की तारीफ करते हुए बताया कि डॉ. गुप्ता संगठन के वरिष्ठ नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दे रही हैं। उनकी पहल पर प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी आयोजन की तैयारियों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

संगठनात्मक तैयारियों को केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं, खुद करती हैं निगरानी

राजनीतिक गतिविधियों के बीच डॉ. अर्चना गुप्ता संगठनात्मक संवाद और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को भी महत्व दे रही हैं। कांग्रेस के आरोपों और राजनीतिक दावों का जवाब देने के लिए भाजपा की रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं को जनता के बीच तथ्यों के साथ अपनी बात रखने की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस दिशा में भी प्रदेशाध्यक्ष संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच तालमेल बनाने में जुटी हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता की सक्रियता का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि वह संगठनात्मक तैयारियों को केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेती हैं। प्रदेश भाजपा में उनकी भूमिका को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और अलग-अलग स्तरों पर कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ने के प्रयास के तौर पर सराहा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments