चंडीगढ़। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन ने अपनी पत्नी प्रिया टंडन के साथ गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर 25 ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित किए । टंडन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज 25 दीये प्रज्वलित करना राष्ट्र के प्रति उनके 25 वर्षों की समर्पित सेवा के लिए कृतज्ञता की एक विनम्र अभिव्यक्ति है। प्रत्येक दिया समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने के उनके संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व करने तक नरेंद्र मोदी की यात्रा विकास, जनकल्याण और सेवा की भावना पर केंद्रित रही है। टंडन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के सर्वोत्तम वर्ष जनसेवा के लिए समर्पित किए हैं। उनकी पूरी यात्रा में सेवा की भावना केंद्रीय रही है। इस विशेष अवसर पर हम उनके दीर्घायु और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर शक्ति की कामना करते हैं। उल्लेखनीय है कि ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे समारोहों का हिस्सा था। नागरिकों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से 17 सितंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने घरों में दीपक प्रज्वलित करने का आह्वान किया गया था। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करना था, ताकि वे समाज की सेवा करते रहें और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहें। टंडन ने कहा कि ऐसे समारोह लोगों के लिए समाज के प्रति अपने दायित्व और सेवा की भावना को दोहराने का अवसर भी बनने चाहिए।

