Thursday, March 13, 2025
HomeNewsएसडी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में हवन के साथ हुआ नए सत्र...

एसडी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में हवन के साथ हुआ नए सत्र का आगाज़

चंडीगढ़। गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज सेक्टर 32 के गर्ल्स हॉस्टल में नए शिक्षा सत्र 2024-25 की शुरुआत पावन हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर की गई। हवन यज्ञ का आयोजन नए सत्र के आरंभ पर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने की कॉलेज की पुरानी परंपरा का एक हिस्सा था। हवन के माध्यम से ईश्वर का आशीर्वाद ग्रहण किया जाता है। कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. अजय शर्मा, स्टाफ सदस्यों व स्टूडेंट्स ने विधि पूर्वक पूजन कर यज्ञ की अग्नि में घी सामग्री से आहुतियां डालीं।
डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि किसी भी काम का शुभारंभ करने के लिए यज्ञ सबसे अच्छा कर्म है। यज्ञ में आहुतियां डालने से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है, वहीं मन को शांति मिलती है। हवन प्रकृति को शुद्ध करते हुए हमारी सकारात्मक उर्जा को बढ़ाता है। वहीं इससे हम आत्म अनुशासित भी होते हैं। उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद दिया तथा उन्हें शैक्षणिक और सांस्कृतिक सत्रों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हॉस्टल में पहले वर्ष में दाखिला लेने वाली छात्राओं का स्वागत किया तथा उन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नए सत्र में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सभी के उत्तम स्वास्थ्य के साथ सुख की मंगल कामना के लिए किए गए हवन यज्ञ का निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments